बक्सर

पर्यटन सचिव ने किया शिव गंगा सरोवर के हो रहे सौंदर्यीकरण का निरीक्षण

ब्रह्मपुर पहुंचे पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने किया बाबा बरमेश्वर नाथ की पूजा अर्चना

ताजा समाचार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर से है । जहां शुक्रवार को पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके पूर्व उन्होंने मंदिर परिसर स्थित शिव गंगा सरोवर के हो रहे सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। बता दे की सरकार द्वारा मंदिर के तालाब के सौदार्यीकरण के लिए पौने नव करोड़ रूपए दिए गए है।और कार्य तेजी पर है।सूत्रों के अनुसार इसी महीने इसका उदघाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार करेंगे।जिसको लेकर तैयारियां चल रही है।
इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा बनवाए गए शौचालय, चेंजिंग रूम की अद्यतन स्थिति देखी और लाइन मैनेजमेंट के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग को ऊंचा करने का निर्देश दिया। सचिव ने कहा कि ब्राह्मेश्वर स्थान मंदिर समिति को पर्यटन विभाग द्वारा नवनिर्मित संरचनाएं हस्तगत कर दी जाए ताकि वे इसका रखरखाव करें और इसे बेहतर रूप से प्रयोग में लाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रधालुगण इससे लाभान्वित हो सके। उन्होंने सरोवर के चारों तरफ बनाए गए वॉक वे को चौड़ा करने का निर्देश दिया और कहां की उसकी राह में कहीं कोई बाधा नहीं आए, इसका ज्यादा से ज्यादा प्रयोग हो। सरोवर के चारों तरफ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था हो इसके लिए लाइटिंग लगाई गई है। इसके साथ ही निरंतर साफ सफाई होती रहे। सरोवर किनारे लोग बैठकर सरोवर किनारे का आनंद ले सके इसलिए इसका निर्माण कराया गया है इसका बेहतर रूप से प्रयोग हो।मौके पर पर्यटन निदेशक विनय कुमार राय, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम नंदकिशोर, महाप्रबंधक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम अभिजीत कुमार, मुख्य अभियंता सहायक अभियंता, आर्किटेक्ट आदि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button