बक्सर

बक्सर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर एसपी व डीएम ने किया निरीक्षण

सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल के जवान तैनात धारा 144 लागू

बक्सर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका-सह-जिला पदाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक  नीरज कुमार सिंह ने दिनांक  18/12/2022 दिन रविवार को होने वाले मतदान को लेकर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। नगर पंचायत ब्रह्मपुर, नगर पंचायत चौसा एवं बक्सर नगर परिषद में कल होने वाले मतदान की सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण के क्रम में संबंधित वरीय पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। जिससे मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराया जा सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय के द्वारा चौसा में गंगा किनारे बने हुए बूथ पर अंचलाधिकारी चौसा एवं थानाध्यक्ष चौसा को बूथ के आस पास रात में पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव/बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमराव, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button