
समाचार बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना रामदास राय डेरा अंतर्गत गंगौली गांव में अचानक हुई आगलगी की घटना में। लगभग पांच लोगों के झोपड़ीनुमा मकान समेत अन्य सामान जलकर राख में तब्दील हो गए । आग लगी की घटना की सूचना मिलते ही शोर गुल की आवाज सुन गांव के ग्रामीण आनन फानन में पहुंचे और समरसेबल चापाकल के सहयोग से आग को काबू में करने की कोशिश करने लगे । तथा गांव के ही पूर्व पैक अध्यक्ष राहुल ठाकुर के ने रामदास राय के डेरा थाना पुलिस को दी । बिना पानी के पहुंची अग्निशामक
ग्रामीणों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद अग्निशमन तो पहुंची लेकिन इससे पहले की ग्रामीणों द्वारा आग को बुझा लिया गया था । थोड़ा बहुत आग की चिंगारी थी । लेकिन सूचना पर पहुंची अग्निशामक के टंकी में पानी ही नहीं था । आगलगी की घटना में गांव के सरपंच जयप्रकाश गोंड, गोरख गोंड,मनोज गोंड ,ओमप्रकाश गोंड के झोपड़ीनुमा मकान में रखे गए। गेहूं,मसूर चावल वस्त्र समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि झोपड़ी के अंदर गाय भैंस भी बांधी गई थी लेकिन आग जैसे ही लगी की पशुओं को तुरंत बाहर निकाल लिया गया । अंचल अधिकारी भगवती शंकर पांडे से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर आंचल कर्मचारी रमेश कुमार गणेश कुमार ने पहुंचकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गए है ।




