7 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ मोटर साइकिल सवार 1 धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना तिलक राय हाता ओपी पुलिस ने नियाज़ीपुर पुलिया सड़क पर गुरुवार की रात्रि मोटरसाइकिल सवार एक शराब के धंधे बाज को 7 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है । जानकारी देते हुए तिलक राय हाता ओपी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी । की उत्तर प्रदेश की दिशा से शराब लेकर एक शराब कारोबारी बिहार में प्रवेश कर रहा है । जिस सूचना को आधार मानकर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में चौक चौराहों पर पुलिस बल के जवानों को तैनात कर दिया गया । वही नियाज़ीपुर पुलिया सड़क मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था । की अचानक एक मोटरसाइकिल पर भारी-भरकम समान लोडिंग किए हुए एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति आ रहा था। जब उसकी नजर पुलिस गाड़ी पर पड़ी तो पीछे की तरफ मोटरसाइकिल को घुमाकर भागने की कोशिश की तब तक पुलिसकर्मियों द्वारा दौड़ कर पकड़ लिया गया । जब जांच किया जाने लगा तो प्लास्टिक के बोरी में 7 कार्टून 8pm 180ml के अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज विशाल कुमार तिवारी बड़
की नैनिजोर गांव निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को शराब और मोटरसाइकिल जप्त कर कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार धंधेबाज को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है ।




