Uncategorized

अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न पूजा पंडालों में चलाया गया मॉक ड्रिल, दी गई जानकारियां

अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न पूजा पंडालों में चलाया गया मॉक ड्रिल, दी गई जानकारियां

ताजा समाचार डुमरा अनुमंडल का है जहां पर गुरुवार को दुर्गापूजा को लेकर डुमरांव के विभिन्न पूजा पंडालों में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के साथ ही डुमरांव प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार ठाकुर भी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल में समिति के सदस्यों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई जहां भारतीय मानक ब्यूरो आईएस 8758 1993 के अनुरूप ही पंडाल बनाने, फायर रिटारडेंट सॉल्यूशन में उपचारित सूती कपड़े का पंडाल बनाने, अग्नि निरोधक घोल हेतु सामग्री की भाग का अनुपात मात्रा से अमोनियम सल्फेट 4 भाग, बोरैक्स 1 भाग, एलम 2 भाग, अमोनियम कार्बोनेट 2 भाग, बोरिक एसिड 1 भाग व पानी 35 भाग मिलाने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान पंडाल के प्रत्येक 100 वर्गमीटर स्थान पर 9 लीटर के अग्निशामक यंत्र को लगाने, पंडाल के चारो तरफ खुला स्थान रखने, पंडाल का निर्माण रेलवे स्टेशन, विद्युत सब स्टेशन, भट्ठी सहित चिमनी से 15 मीटर दूर रखने की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्युत अभियंता ने गुजर रहे बिजली के तारों की जांच की। L शहीद गेट दुर्गा पूजा समिति, जय मां दुर्गा पूजा समिति चौक रोड, बड़ी देवी श्री जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति सहित अन्य कई पूजा समितियों में मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्निशमन पदाधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना पर 7485805932 और 7485805933 पर संपर्क कर सूचना दी जा सकती है। इस अवसर पर अग्निशामालय प्रभारी बुन्नी साव, अग्निक चालक किशोर कुमार रजक, अग्निक पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button