Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर डीएम ने की कॉफी पर संवाद

बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजनान्तर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तहत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एम0पी0 उच्च विद्यालय बक्सर के विश्वामित्र हॉल में कॉफी पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ताजा समाचार बक्सर जिले की है जहां 11 अक्टूबर 2023 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम, बक्सर (समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार) बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजनान्तर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तहत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एम0पी0 उच्च विद्यालय बक्सर के विश्वामित्र हॉल में कॉफी पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एमपी उच्च विद्यालय बक्सर की छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा किशोरियों एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं सवार्गीण विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमे वन स्टॉप सेंटर 181, 1098 मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा प्रोग्राम, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता एवं अन्य विभिन्न विभागों की योजनाओं पर चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, थानाध्यक्ष महिला थाना, जिला मिशन समन्वयक एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button