बिहार

बेगूसराय पहुंचीं उड़न परी पीटी उषा

भारत की उड़न परी सह राज्यसभा सदस्य पीटी उषा रविवार को बेगूसराय पहुंच गईं हैं। बेगूसराय प्रवेश करते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन पर पीटी उषा मुख्य अतिथि हैं। शाम चार बजे गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय विजेताओं को भारत की उड़न परी सह राज्य सभा सदस्य पीटी उषा सम्मानित करेंगी।भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के आगमन को लेकर हर ओर उल्लास का वातावरण है। पहली बार पीटी उषा के आगमन से न सिर्फ खिलाड़ियों, बल्कि हर आमजन में भी अलग प्रकार का जोश है। समापन समारोह में पीटी उषा चार घंटे खिलाड़ियों के बीच रहेंगी।

समारोह में शामिल होने से पहले पीटी उषा न केवल बेगूसराय में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी, बल्कि शक्तिपीठ जयमंगला गढ़ में पूजा अर्चना तथा बिहार के इकलौते रामसर साइट कावर झील में पर्यटन के विकास को लेकर नौका विहार भी करेंगी। सड़क मार्ग से सिमरिया में बेगूसराय की सीमा में प्रवेश करते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button