
ताजा समाचार बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र का है जहां चौकिया गांव के समीप एनएच 84 फोरलेन सड़क मार्ग पर एक बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक से अज्ञात अपाचे बाइक सवार लुटेरों के द्वारा लगभग 5.80 हजार रुपए लूट कर फरार हो जाने की घटना सामने आया है। घटना की सूचना जैसे ही कृष्णाब्रह्म थाने को मिली की पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची । और घटना का जांच शुरू कर दिया जिसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा पहुंचे। जहां बैंक ने पुष्टि किया कि सीएसपी संचालक ने 5.80 लाख रूपए निकाल कर गए थे। कृष्णाब्रह्म थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सीएसपी संचालक की पहचान भोजपुर जिले के करनामेपुर ओपी क्षेत्र महुआर गांव निवासी उमाशंकर सिंह के रूप हुई। उनके बैंक ऑफ बड़ौदा का सीएसपी दुकान कारनामेपुर में है । घटना में घायल सीएसपी संचालक का उपचार कराने के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है ।




