
ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमराव अनुमंडल अंतर्गत सिकरौल थाना क्षेत्र से हैं । जहां बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर नियाज़ीपुर डेरा गांव से एक देशी राइफल आठ जिंदा कारतूस के साथ तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है . प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की सिकरौल थाना अंर्तगत ग्राम नियाजीपुर डेरा में राम केवल चौधरी पे० नन्हक चौधरी के झोपड़ी के पास कुछ लोग अवैध हथियार के साथ बैठे हैं जो किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक, महोदय बक्सर द्वारा सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु मेरे ही नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। गठित टीम द्वारा सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए राम केवल चौधरी के झोपड़ी में छापामारी की गई . इस क्रम में पुलिस बल को उक्त झोपड़ी के पास तीन लोग घेरा बनाकर बैठे हुए दिखाई दिए . पुलिस बल को देखकर बैठे लोगों द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसे गठित टीम द्वारा पकड लिया गया . तथा तीनों व्यक्तियों की विधिवत तलाशी ली गई तलाशी के क्रम में तीनों व्यक्तियों के पास से 01 देशी राईफल तथा 08 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया . पूछताछ के क्रम में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम 1. नंदजी सिंह उर्फ झुन्ना यादव पे० गुप्तेश्वर यादव साकिन० परमानपुर थाना कोरान सराय जिला बक्सर 2. लक्ष्मण बिन पे० मदन बिन साकिन नियाजीपुर डेरा थाना सिकरौल जिला बक्सर 3. रमनु चौधरी पे० कमल चौधरी साकिन नियाजीपुर डेरा थाना सिकरौल जिला बक्सर बताया। उक्त हथियार के बारे में पूछताछ करने पर कोई संतोष जनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ। इस संबंध में सिकरौल थाना कांड सं0 132/24 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।




