कट्ठार गांव में दो व्यक्तियों के झोपड़ी में लगी आग 2 लाख के संपत्ति जलकर राख 7 पशु झुलस कर हुई जख्मी

बक्सर जिले के सिमरी अंचल अंतर्गत कट्ठार गांव में दो व्यक्तियों के झोपड़ीनुमा मकान में अचानक हुई आग लगी से लगभग दो लाख की संपत्ति जलकर राख में तब्दील हो गया । और झोपड़ी के अंदर बंधी 7 पशु झुलस कर जख्मी हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि कठार
गांव निवासी (1) शिव शंकर यादव पिता रामनाथ यादव और (2)सुदामा यादव पिता स्वर्गीय अलगु यादव । के घर रात्रि लगभग 12:00 अचानक आग लग गई और आग का लौ तथा धूंआ देखकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर चापाकल तथा समरसेबल के सहयोग से आग को बुझाने की कोशिश की । लेकिन कोशिश नाकाम रहा । और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर इन दोनों व्यक्तियों के झोपड़ी के अंदर रखे लगभग ₹2 लाख की संपत्ति के साथ-साथ आवश्यक कागजात भी जलाकर राख कर दिया । शुक्रवार की सुबह पंचायत के मुखिया अशोक कुमार रजक के द्वारा अंचलाधिकारी रजत कुमार को घटना की सूचना दी गई । मौके पर अंचल कर्मचारियों के साथ अंचलाधिकारी ने पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और तुरंत ही सिमरी के पशु चिकित्सक के संपर्क नंबर पर कॉल कर । आग लगी में झुलस कर जख्मी 7 पशुओं का उपचार करने की बात की । और अंचल कार्यालय पर तत्काल राहत बचाव हेतु दोनों अग्नि पीड़ितों को प्लास्टिक का तिरपाल वितरण किया ।




