
ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से है जहां पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान दियारा के कच्ची नुमा सड़कों पर शराब कारोबारी के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस को देख एक शराब कारोबारी शराब से भारी उजले रंग के प्लास्टिक के बोरी को फेक कर भाग निकलने में कामयाब हो गया । जानकारी देते हुए सिमरी थाना अध्यक्ष कमल नयन पांडे ने बताया कि शराब के विरुद्ध छापेमारी करने हेतु सरकारी वाहन से गश्ती करते हुए समय लगभग 10 बजे मंगलवार को दुबौली से गंगौली जाने वाली रोड में भरत राय के चिमनी से करीब 100 मी. उतर पुल के पास वाहन जाँच जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गंगौली के तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार अपने मोटरसाइकिल के पीछे एक सफेद प्लास्टिक के बोरा में सामान बांध कर ले जा रहा था । जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह और तेजी से भागने लगा जिसका सभी पुलिस सहकर्मी को साथ लेकर सरकारी वाहन से पिछा किया गया । तो वह व्यक्ति दुबौली सिघंपुरा रोड में मुड कर भागने लगा जिसका हम लोग पिछा कर रहे थे। वह व्यक्ति हम लोगो को पीछे आते देख कर मार्कंडेय राय के चिमनी के उतर से कच्ची रास्ता में मोटरसाइकिल उतार कर भागने लगा जिसका हमलोग पिछा करते गये रास्ता उबर खाबर होने के कारण उसके मोटर साइकिल पर पीछे बंधा हुआ प्लास्टिक का बोरी का सामान बाई तरफ लटकने लगा । जिससे मोटरसाइकिल सवार का संतुलन बिगर गया और वह ग्राम एकौना टाड मैदान में अपना मोटरसाइकिल एवं उस पर लादे प्लास्टिक के बोरा का समान जमीन पर लुडका कर भागने लगा । जिसको दौड़ कर पकड़ने का प्रयास किया गया परन्तु वह अज्ञात व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाकर एकौना के गलियों के सहारे भाग निकलने में सफल रहा । मोटरसाइकिल एवं उसपर लदे समान के पास आये तथा प्लास्टिक के बोरी में रखे सामान का तलाशी ली गई तो उक्त सफेद प्लास्टिक के बोरी में से तीन कार्टून में दबंग देशी शराब मसाला प्रत्येक कार्टून में 45 पिस एवं एक कार्टून फटा हुआ जमीन पर गिरा हुआ 40 पीस कुल 175 पिस प्रत्येक 200ml 8 PM SPECIAL BLEND OF SCOICH AND INDIAN GRAIN WISKHY एक कार्टून जिसमे कुल 42 पिस जिसमे प्रत्येक 180ml बंटी बबली लाईमदेशी शराब एक कार्टून जिसमे कुल 45 पिस प्रत्येक 200 ML . बंटी बबली लाईम देशी शराब एक कार्टून जिसमे कुल 45पिस प्रत्येक 200 ML इस प्रकार कुल शराब के मात्रा 60.560 ली. एक लाल एवं काला रंग का tvs star बिना नंबर प्लेट का मोटरसाईकिल नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए शराब और टीवी एस स्टार मोटरसाइकिल को जप्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है ।




