बक्सरबिहार

चिराग पासवान ने पार्टी दफ्तर का किया गृह प्रवेश, रामविलास की पत्नी ने कहा चार वर्षो तक आने नहीं दिया गया

पूजा अर्चना किया था. लेकिन आज विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद वे बंगले में प्रवेश किए.

ताजा समाचार बिहार के पटना से हैं जहां चिराग पासवान ने पार्टी कार्यालय के गृहप्रवेश के अवसर पर कहा कि यहां मेरे पिता ने बिहार को विकास की राह पर लेकर जाने की सोच के साथ काम किया था. उनके जाने के बाद जिस तरह से इस कार्यालय को हमलोगों से छीन लिया गया, लेकिन आज मुझे इस बात की खुशी है कि जहां मेरे पिता बैठकर काम करते थे पुनः उनके विचारों को आगे लेकर जाने का मुझे और मेरे पार्टी के नेताओं को सौभाग्य प्राप्त हुआ है. मैं इसी जगह पर बैठकर उनके सारे सपने को पूरा करूंगा. एलजेपीआर प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपनी मां के साथ बुधवार को अपने पार्टी कार्यालय में प्रवेश किया. चिराग पासवान आज पार्टी दफ्तर का पूरे धार्मिक रीति रिवाज से गृहप्रवेश किया. वैसे तो चिराग ने 03 नवंबर को ही अपने पुराने पार्टी कार्यालय में पूजा अर्चना किया था. लेकिन आज विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद वे बंगले में प्रवेश किए.भवन निर्माण विभाग की ओर से पशुपति पारस का बंगला और दफ्तर उनके भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को अलॉट कर दिया है. इसके लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास प्रमुख चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने पशुपति पारस पर हमला करते हुए कहा कि हमें तीन वर्षों तक दफ्तर में प्रवेश नहीं करने दिया गया था. चिराग के साथ उनके पिता का आशीर्वाद है. यही कारण है कि चिराग को पिता का दफ्तर फिर से मिल गया. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भी लोजपा का प्रदर्शन शानदार रहेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button