बक्सर

डी डी सी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी का निरीक्षण

ताजा समाचार बक्सर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी का है जहां मंगलवार को उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल और प्रखंड विकास पदाधिकारी शशीकांत शर्मा ने बारी-बारी से सभी वार्ड का निरीक्षण किया . इस बीच उन्होंने ओपीडी कक्ष में पहुंचकर डॉक्टर आदित्य कुमार कुशवाहा से मिले और क्षेत्र के रोगियों से संबंधित जानकारी ली . वहीं डॉ आदित्य कुमार कुशवाहा ने अस्पताल में स्टाफ की कमी होने की शिकायत की तो उन्होंने कहा कि अस्पताल की समस्या को लेकर सिविल सर्जन बक्सर से बात की जाएगी . फिर उन्होंने बारी-बारी से एएनएम कक्षा और इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर सभी बेड़ो एवं अस्पतालों की साफ सफाई का निरीक्षण किया . जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि क्षेत्र के प्राइवेट अस्पतालों से बेहतर व्यवस्था सरकारी अस्पताल में है और सभी प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जाती है . यदि रोगियों का बेहतर उपचार यहां संभव नहीं है तो यहां डॉक्टरों  के द्वारा सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया जाता है जहां मौजूद डॉक्टर के द्वारा बेहतर उपचार किया जाता है .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button