बक्सर
सिमरी में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में पहुंचे बक्सर सदर विधायक
परम पूज्य श्री त्रिदंडी जी महाराज से मिलकर किया आशीर्वाद प्राप्त

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत सिमरी रामो
पट्टी गांव का है जहां 2 नवंबर से कलश यात्रा के बाद शुरू हुए श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में गुरुवार को समय के 2:00 बजे दिन में कांग्रेस बक्सर सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने पहुंचकर । परम पूज्य गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी जी महाराज से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया । मालूम हो की सिमरी में आयोजित इस यज्ञ में शामिल होने दर्जनों संत व श्रृद्धालु पहुंचें है । इस दौरान देश के मशहूर कथावाचक देवकीनन्दन जी महाराज श्रृद्धालुओं के समक्ष मधुर आवाज कि सरिता बहाते नजर आयें ।यज्ञ 7 नवम्बर को समापन व पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।




