खाई में पलटी ट्रैक्टर 1 की मौत 1 गंभीर रूप से जख्मी
घटना में पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना रामदास राय के डेरा ओपी थाना क्षेत्र के लाल सिंह के डेरा गांव में एक ट्रैक्टर के पलटने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । बताया जा रहा है की ,मृत युवक ट्रैक्टर चालक सोनू कुमार बिंद पिता रिखिदेव बिंद उम्र लगभग 20 वर्ष साकिन गर्जन पाठक के डेरा थाना रामदास राय के डेरा निवासी है । वही इस घटना में व्यक्ति की घायल हो जाने की सूचना प्राप्त हो रही है बताया जा रहा है कि घायल एक व्यक्ति प्रमोद यादव पिता स्वर्गीय दर्शी यादव दल्ली के डेरा गांव निवासी का उपचार डुमराव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है जानकारी देते हुए रामदास राय के डेरा ओपी प्रभारी नमो नारायण राय ने बताया की ट्रैक्टर को जप्त कर अग्रेतर कार्यवाई की जा रही है ।




