बिहार

उपेंद्र कुशवाहा का CM पर तंज, ‘खाली डिब्बा रह गई JDU’

रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान शनिवार को औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय एयहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास बचा क्या है जो हम अब उसमें हिस्सा लेंगे।

जदयू खाली डिब्बा बनकर रह गई है। नीतीश ने जदयू को राजद का बंधक बना दिया है, लेकिन बिहार को बंधक किसी भी हाल में नहीं बनने देंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता 2005 से पहले की स्थिति में नहीं जाना चाहती है। इसलिए इसे बचाना है।

उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक कमाई नीतीश कुमार ने की थी, उसे तेजस्वी यादव और राजद के हाथों सौंपकर पार्टी को बर्बाद किया है। जनता को संकट में डाल रहे हैं।

ऐसा कतई होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उनके खिलाफ है और आज नीतीश के हाथ सिर्फ और सिर्फ खाली डिब्बा है।2024 में नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने वाला कोई नहीं: उपेंद्र कुशवाहा
इससे पहले गुरुवार को जमुई में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया था।

उन्होंने कहा था कि हर राज्य में और हर दल में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, लेकिन साल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने वाला दूर-दूर नजर नहीं आ रहा है। बिखरा हुआ विपक्ष नरेंद्र मोदी का मुकाबला कैसे कर सकता है।

उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ-साथ राष्ट्रीय जनता दल पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि वह इस संकल्प के साथ निकले हैं कि बिहार को साल 2005 से पहले वाली स्थिति में वापस नहीं लौटने देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button