रामनवमी ईद त्योहार को लेकर आयोजित हुआ शांति समिति की बैठक
शराबी और सामाजिक तत्व के लोगों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना परिसर का है जहां सोमवार को, रामनवमी,ईद उल फितर,डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती ,चैती छठ पूजा शांति एवं सौहार्द पूर्वक मानने को लेकर अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया गया । वहीं
प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा थाना अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने उपस्थित क्षेत्र से पंचायत प्रतिनिधियों समाज सेवियों के समक्ष सरकारी गाइडलाइन के अनुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण तरीके से पर्व त्यौहार एवं जयंती को मनाने पर विचार विमर्श किया । प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि पंचायत के किसी भी गांव में अशांति फैलाने वाले और असामाजिक तत्वों पर प्रशासनिक स्तर से कड़ी नजर रखी जाएगी । थाना अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा की इलाके के सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे । यदि किसी भी तरह की कोई असामाजिक तत्व एवं शराबी आपराधिक तत्व दिखे तो तुरंत स्थानीय थाना के नंबर पर सूचना देने का अपील किया । ऐसे में सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे और पुलिस गाड़ी पेट्रोलिंग में रहेगी और सड़कों पर तेज रफ्तार चलने वाले बाइकर्स गैंग,असामाजिक तत्वों,,शराबियों ,शराब कारोबारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं। पकड़े जाने पर नियमानुसार कानूनी करवाई करते हुए सीधे हवालात भेजा जाएगा ।




