दीपावली व छठ महा पर्व में लोगो के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंगा नदी का SP व DM ने किया निरीक्षण
छठ व्रतियों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

बक्सर, जिले के विभिन्न गंगा नदी किनारे दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला पदाधिकारी अमन समीर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने छठ घाट की तैयारियों के मद्देनजर छठ घाटों का निरीक्षण किया । श्रद्धालुओं तथा छठ व्रतियों के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाथ बाबा घाट से प्रारंभ कर जेल घाट से अहिरौली घाट तक विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया । दीपावली और छठ पूजा कार्यक्रम को लेकर जिला पदाधिकारी ने
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को घाटों की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया । सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत घाटों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को खतरनाक घाटों को चिन्हित कर सूची संयुक्त रुप से बनाकर जिला मुख्यालय में जल्द से जल्द सूचित करने को कहा है ।
निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थत थे ।




