Uncategorizedआल न्यूजखेलकूदबक्सरबिहार

हॉराइजन एकेडमी में डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन, पारंपरिक नृत्य से विद्यार्थियों ने बांधा समां

चार हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित

बक्सर। हॉराइजन एकेडमी ऑफ एजुकेशन में गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति रुचि जागृत करना, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना तथा सामाजिक सहभागिता और रचनात्मकता की भावना को विकसित करना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ हुआ। इसके बाद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। विद्यालय के चार हाउस—विश्वामित्र हाउस, रमन हाउस, कलाम हाउस तथा टैगोर हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजकर आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों का होता है सर्वांगीण विकास

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं। साथ ही, विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना रखने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी महत्व दिया जाता है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक भवेश कुमार तिवारी निर्देशिका नंदनी तिवारी  ने अतिथियों के साथ विजेता टैगोर हाउस एवं उपविजेता रमन हाउस प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि भरत मिश्रा , एल जे पी महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंशु श्रीवास्तव ने ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button