
सावधान :- विद्युत विभाग ने आदेश किया जारी वर्षों से बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोगताओं का कनेक्शन काट दिया जाएगा । ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र के नियाज़ीपुर पंचायत का है ।

सावधान :- विद्युत विभाग ने आदेश किया जारी वर्षों से बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोगताओं का कनेक्शन काट दिया जाएगा । ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र के नियाज़ीपुर पंचायत का है ।
जहां बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले पकड़ी डेरा ,, गर्जन पाठक के डेरा,, दल्ली के डेरा ,,सूचित यादव के डेरा ,,अभीलाख यादव के डेरा ,,गांव के उपभोक्ताओं का गुरुवार के दिन विद्युत पोल से कनेक्शन काट दिया गया है । जानकारी देते हुए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी शाखा सिमरी के कनीय विद्युत अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि । इन सभी गांव के उपभोक्ताओं को जनवरी 2024 में बकाया बिजली बिल चुकाने हेतु नोटिस दिया गया था । और समाचार पत्र के माध्यम से भी सूचित किया गया था । इसके बावजूद बिजली बिल नहीं जमा किया गया । तो विद्युत विभाग के एसडीओ अर्जुन वर्मा के आदेसानुसार 40428 हजार परमा बिंद 16493 हजार ब्रम्हदेव बिंद,, 52353 हजार शिवदास बिंद,,25548 हजार सावित्री देवी,,11993 हरेंद्र बिंद साहिंत अन्य गांवों के लोगों नोटिस भेजा गया लेकिन किसी भी उपभोगता द्वारा बिजली बिल चुकता नहीं किया गया । जिसके कारण 7 ट्रांसफार्मरों को बंद कर विद्युत कनेक्शन मानव बल के माध्यम से काट दिया गया है । उन्होंने बताया की यदि उपभोक्ता बकाया बिजली बिल के 50% राशि भुगतान कर देते हैं तो उनका कनेक्शन चालू कर दिया जाएगा ।