एडमिट कार्ड की प्रति जलाकर शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा का किया बहिष्कार
बिहार शिक्षक एकता मंच के आह्वान पर जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा और अनैच्छिक स्थानांतरण जैसी सरकार की कुनितियों के विरोध में सक्षमता परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र की प्रतियों को जलाया एवं बिना शर्त राज्य कर्मी की मांग को लेकर जोरदार नारा लगाया।

ताजा समाचार:- बिहार शिक्षक एकता मंच के आह्वान पर जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा और अनैच्छिक स्थानांतरण जैसी सरकार की कुनितियों के विरोध में सक्षमता परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र की प्रतियों को जलाया एवं बिना शर्त राज्य कर्मी की मांग को लेकर जोरदार नारा लगाया। बताया गया कि बासोपट्टी सहित सूबे के तमाम मधुबनी के नियोजित शिक्षक बिहार शिक्षक एकता मंच के बैनर तले बिना शर्त राज्य कर्मी के दर्जे की मांग को लेकर अपना चरणबद्ध आंदोलन जारी रखे हुए हैं। वहीं विशिष्ट शिक्षक नियमावली को दोषपूर्ण बताते हुए सक्षमता परीक्षा और प्रखण्ड संसाधन केन्द्र मोरवा अनैच्छिक स्थानांतरण पर आज अपने- अपने प्रखंड कार्यालय पर सक्षमता परीक्षा के प्रवेश पत्र को जलाकर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी एवं अपर मुख्य सचिव के के पाठक के मनमानेपन एवं कार्यशैली का नियोजित शिक्षकों एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने खुलकर विरोध किया गया।
मौकों पर गणेश दास,चंद्रमोहन तिवारी,ललन कुमार, राम हृदय सहनी राजेश कुमार,राम उदगार सहनी,सुरेश महतो,शिवकुमार पासवान,मो आलम,राजू कुमार झा, अंजार अहमद, राम उदगार सिंह, मनीष कुमार शामिल रहे
*बाइट :– चंद्रमोहन तिवारी* ,




