बक्सर

बक्सर के कवलदह  पोखर स्थित बाल विज्ञान केंद्र के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य हेतु हुई निविदा प्रकाशित 

बक्सर के कोवलदह  पोखर स्थित बाल विज्ञान केंद्र के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य हेतु हुई निविदा प्रकाशित । इस बाल विज्ञान केंद्र में भू तल पर प्लैनेटेरियम होगा। जिसमें 50 विद्यार्थियों को एक साथ बैठने की क्षमता होगी। जहां स्पेस, साइंस और शिक्षा से संबंधित विषयों एवं उनके सिद्धांतों को प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो के रूप में विद्यार्थियों के बीच दिखाया जाएगा। भू तल पर ही दो प्रदर्शनी रूम होंगे जिसमें विज्ञान के मूलभूत सिद्धांतों को मॉडल के रूप में विद्यार्थियों के बीच प्रदर्शित किया जाएगा। प्रथम तल पर बुक कैफे होगा जिसमें 50 विद्यार्थियों को एक साथ बैठने और अध्ययन करने की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। उस तल पर भी एक प्रदर्शनी रूम होगा जिसमें विज्ञान से संबंधित सिद्धांतों को मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।द्वितीय तल पर एस्ट्रोनॉमी/स्पेस साइंस को डिजिटल पैनल के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।इस बाल विज्ञान केंद्र से विद्यार्थियों के अंदर वर्तमान परिवेश में विज्ञान से संबंधित अपनी अभिरुचिओ के अनुरूप विज्ञान के तर्कसंगत सिद्धांतों को मॉडल के रूप में आत्मसात करने में सहायता प्राप्त होगी साथ ही विज्ञान के प्रति बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया जा सकेगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button