बक्सर

सिमरी में मनाया गया शहीद स्मरण दिवस पुलिस पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर के नेतृत्व में  21 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार को  शहीद स्मरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया  गया। शहीद स्मरण दिवस के मौके पर  पुलिस पदाधिकारियों ने देश के आंतरिक सुरक्षा की सेवा में शहीद हुए सैनिक बल और पुलिस बल को याद किया। इस दौरान वीर शहीद जवानों एवं पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि व सलामी दी  गई । जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय भकुरा , मध्य विद्यालय आशा पड़री, के साथ साथ कस्तूरबा मध्य विद्यालय दुल्हपुर में शहीद आई पी एस रविकांत सिंह , बलिहार गांव के शहीद हीरालाल प्रसाद का थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर, एसआई सुधीर कुमार सिंह , एसआई लक्ष्मण सिंह एसआई सुमन कुमार , गायघाट पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार पांडे , पड़री पंचायत के मुखिया दीप नारायण सिंह , बलिहार पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अंगद सिंह , दुलापुर पंचायत के समाजसेवी राजू सिंह , ने , के तैलिया चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया । और शहीदों के आश्रित परिवार को फूल माला एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से थाना अध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने बताया  की । आज के दिन शहीद स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूरे देश में एक वर्ष में शहीद हुए अर्धसैनिक बल, सैनिक बल और पुलिस बल को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। देश की सुरक्षा को कायम रखने के लिए जिन जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। वैसे वीर सपूतों की याद में स्मरण दिवस मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button