बक्सर

मानिकपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट 4 लोग जख्मी 1 बक्सर सदर रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी में कराया गया घायलों का उपचार

बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना तिलक राय हाता ओपी क्षेत्र के केशोपुर पंचायत मानिकपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार की संध्या दो पक्ष के लोगों के बीच लाठी-डंडे व ईट पत्थर से जमकर मारपीट हो गई । जिस घटना में दोनों पक्ष के चार लोग जख्मी हो गए घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी शिव शंकर धोबी पिता शिवानंद धोबी उम्र 42 वर्ष उपेंद्र कुमार रजक पिता शिव शंकर धोबी उम्र 21 वर्ष । को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी लाया गया । जहां उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी शिव शंकर धोबी को बेहतर उपचार हेतु डॉक्टरों द्वारा बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button