बक्सर जिले के विभिन्न गंगा घाटों का अपर जिला समाहर्ता ने किया निरीक्षण मौजूदा अधिकारियों को दिए निर्देश
ताजा समाचार बक्सर, जिले की है जहां अपर समाहर्ता बक्सर प्रितेशर प्रसाद के द्वारा विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में नाथ बाबा छठ घाट से लेकर सेंट्रल जेल घाट तक एवं नाथ बाबा छठ घाट से लेकर अहिरौली घाट तक विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि बैरिकेटिंग का कार्य प्रगति पर है। साथ ही सैंड बैग छठ घाटों पर उपलब्ध कराया जा रहा था। अपर समाहर्ता महोदय के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को छठ घाटों की साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग करने एवं बैरिकेटिंग पर पानी के खतरे को देखते हुए लाल कलर के कपड़े के झंडे लगाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश से देते हुए अधिकारियों से कहा की वॉच टावर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अपर समाहर्ता महोदय ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को लाइटिंग की व्यवस्था एवं छठ घाटों के किनारे सैंड बैग को रखते हुए छठ व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम बनाने का भी निर्देश दिया । निरीक्षण के क्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बक्सर, आपदा प्रभारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, बाढ़ प्रमंडल के सहायक अभियंता उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव के द्वारा सिमरी प्रखंड अंतर्गत गंगा नदी किनारे घाटों का निरीक्षण किया गया और संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया ।




