आल न्यूज
मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड परिसर में वर्षों पुराने FCI गोदाम में अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग

- ताजा समाचार मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड मुख्यालय समीप का है जहां प्रखंड परिसर में पूर्व के एफसीआई गोदाम मैं अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दिया । अचानक कुछ समय बाद आग ने विकराल रूप धारण कर गोदाम में रखे कई प्रकार के सामान को राख में तब्दील कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई । जिस घटना में किसी तरह की हताहत नही हुआ। वही आग पर काबू पाने के लिए तुरंत फायर की गाड़ी पहुंची और अग्निशामक के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया । हालांकि प्रखंड मुख्यालय परिसर में अंचल गार्ड एवं सभी सरकारी कर्मी आवास में रहते हैं।फिर भी इस तरह की अप्रिय घटना अज्ञात लोगों द्वारा किया जाना दुर्भाग्य है। ,प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय परिसर के कई पुराने भवन में कुछ असामाजिक तत्व के लोग गाजा पीने का अड्डा बना लिया है। जो कि अंचल गार्ड द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई व सुनवाई नहीं करते हैं। हालांकि आग किसने लगाई इसका अभी तक कोई अता पता नहीं चला है। आगजनी घटना की जानकारी प्रखंड निर्वाचन कार्यालय के सरकारी कर्मी मो नासीर आलम द्वारा प्राप्त हुई।
मधेपुरा जिले से मोहम्मद अंसार आलम की रिर्पोट




