अपराधबिहारवायरल

बिहार : BJP की टोपी लगा कर बाँट रहा था शराब, वीडियो हुई Viral

मुजफ्फरपुर: कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में शनिवार को प्रचार का अंतिम दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी ने गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को मैदान में उतारा है। वहीं महागठबंधन की ओर से शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने रैली की। प्रचार के अंतिम दिन मुजफ्फरपुर में एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में एक शख्स ब्रांडेड शराब की बोतल लिए है और लोगों के गिलास में सर्व करता दिख रहा है। यह वीडियो इसलिए चर्चा में है क्योंकि शराव बांट रहा शख्स बीजेपी के निशान वाली टोपी पहने हुए है। उसकी गर्दन में भी बीजेपी का पट्टा है।
पीने वाले भी बीजेपी के निशान के साथ

वीडियो को देखकर पता चलता है कि शराब बांटने वाले के साथ पीने वाले लोगों के गले में भी बीजेपी के निशान वाले पट्टे और माथे पर टोपी दिख रहे हैं। देखकर ऐसा लगता है मानो एक पंडाल में किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता जुटे हैं और वहां शराब बांटी जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इसे कुढ़नी का बताया जा रहा है। लेकिन ताज़ा समाचार.इन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
यहां बता दें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जासवाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सरकार चलाने के दौरान भी शराबबंदी पर सवाल उठाते रहे हैं। अब नीतीश कुमार जब से तेजस्वी यादव के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं तब से बिहार बीजेपी के तमाम नेता आरोप लगाते हैं कि बिहार में शराबंदी पूरी तरह से फेल है। ऐसे में कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच शराब बांटे जाने का वीडियो सामने आने के बाद कई तरह के सवाल उठना लाजिमी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button