बक्सरबिहार

नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 के सफल संचालन हेतु मतदान दल एवं मतगणना दल प्रतिनियुक्त

समाहरणालय बक्सर
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति

नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 के सफल संचालन हेतु मतदान दल एवं मतगणना दल प्रतिनियुक्त  बक्सर, दिनांक 10 दिसम्बर 2022ः- नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 के तहत बक्सर जिला के नगर परिषद, बक्सर, नगर पंचायत ब्रहम्पुर एवं चौसा का मतदान दिनांक 18.12.2022 एवं मतगणना दिनांक 20.12.2022 को निर्धारित है। जिसके लिए मतदान दल (पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी) का प्रशिक्षण दो पालियों में दिनांक 12.12.2022 को पूर्वाहन 10:00 बजे से तथा मतगणना दल (मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माईक्रो प्रेक्षक) एवं गश्ती दल दण्डाधिकारी का प्रशिक्षण दिनांक 13.12.2022 को एम0पी0 उच्च विद्यालय बक्सर में पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 01:00 बजे तक निर्धारित है। नियुक्ति पत्र सभी संबंधित कार्यालय को भेजा जा चुका है। साथ ही एसएमएस के माध्यम से भी मतदान एवं मतगणना कार्य में नियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को सूचित किया गया है। नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के सफल संचालन हेतु निर्वाचन कार्य में नियुक्त कर्मियों का पदवार पिन नम्बर जिला के वेबसाईट एवं फेसबुक पर भी उपलब्ध है। नियुक्त कर्मी इसे देख सकते है। सभी मतदान एवं मतगणना पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित तिथि को प्रशिक्षण स्थल (एम0पी0 उच्च विद्यालय बक्सर) में ससमय उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।

Images converted to PDF format.
Images converted to PDF format.
Images converted to PDF format.
Images converted to PDF format.
Images converted to PDF format.
Images converted to PDF format.
Images converted to PDF format.
Images converted to PDF format.
Images converted to PDF format.
Images converted to PDF format.
Images converted to PDF format.

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
बक्सर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button