Uncategorizedअपराध

कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार, भाषण में कही थी PM मोदी की हत्या की बात

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने एक सभा में पीएम पर विवादित टिप्पणी की थी। बयान का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार सुबह 7 बजे पन्ना स्थित उनके निवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पटेरिया के बयान का भाजपा ने पुरजोर विरोध किया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए, लेकिन ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा। मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं। संपूर्ण देश की श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं। कांग्रेस के लोग मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते हैं, इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं। ये विद्वेष की पराकाष्ठा है, घृणा की अति है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस नेतृत्व से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग की। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कांग्रेस का मोदी को गाली देने का इतिहास रहा है। पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें मौत का सौदागर कहा था, जबकि वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी तुलना रावण से की थी। यह टिप्पणी हत्याओं की राजनीति को उजागर करती है, जो कांग्रेस शासन में फली-फूली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button