Uncategorized

Shani Gochar 2023: नए साल में शनि देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत

Shani Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनि देव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। साथ ही जब शनि एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं, उस अवस्था में भी व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव आता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। गोचर के कारण जातक को लाभ मिल सकता है या उसे कुछ समय के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार, 12 जुलाई 2022 को शनि मकर राशि में गोचर कर गए थे। लेकिन नए साल यानी 17 जनवरी 2023 को वह एक बार फिर राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगी संकटों से छुट्टी।

साल 2023 में कब हो रहा शनि का गोचर
ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि कुंभ राशि में 17 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 2 मिनट में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 29 मार्च 2025 तक रहेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार पूरे 26 माह तक शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे।

शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से इन्हें मिलेगा लाभ

वृषभ राशि

इस राशि में शनि दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। कुंभ राशि में शनि के प्रवेश करने से वृषभ राशि के जातकों के अच्छे दिन आने वाले हैं। क्योंकि इस राशि के जातकों की कुंडली में भाग्य के स्थान को प्रभावित कर रहे थे। लेकिन जनवरी से शनिदेव का प्रकोप हट जाएगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। बिजनेस में भी अपार सफलता हासिल होगी। विदेश यात्रा का शुभ योग प्राप्ति हो रहा है। इसके साथ ही आर्थिक मामलों में भी मजबूती आएगी। इसके साथ पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि

इस राशि में शनि भाग्य स्थान में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में साल 2020 से ढैय्या चल रही है। अब इससे छुटकारा मिल जाएगा। शनि की दृष्टि इस राशि में लाभ भाव, तीसरे भाव और छठे भाव पर जाएगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य जाग्रत होगा। बिजनेस, नौकरी में अपार सफलता हासिल होगी। परिवार के बीच चली आ रही अनबन से भी छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी पुरानी बीमारी के ठीक होने के आसार भी नजर आ रहे हैं। जीवन की कई उलझनों से भी छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि

इस राशि में शनि पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि की दृष्टि सप्तम, एकादश और धन के स्थान पर पड़ने जा रही है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से छुटकारा मिल जाएगा। लंबे समय से जिस काम को लेकर आप अधिक संघर्ष कर रहे है उसमें अब सफलता हासिल होगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल अच्छा होगा। नौकरी और बिजनेस में भी आपको अपार सफलता मिलेगी। अगर किसी के साथ पार्टनरशिप में काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय शुभ साबित होगा।

धनु राशि

इस राशि में शनि का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शनि का कुंभ राशि में प्रवेश करना शुभ साबित होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि की दृष्टि पंचम, भाग्य और बारहवें भाव पर होने जा रही है। ऐसे में पिछले साढ़े सात साल से इस राशि में चल रही शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवन में आने वाली कई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी में भी पदोन्नति मिल सकती है। लंबे समय से आप जिस काम में अधिक मेहनत कर रहे हैं अब उसमें सफलता हासिल होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button