बिहारवायरल

बेगूसराय में किशोर का अपहरण कर किया दुराचार, सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीड़ित

बिहार के बेगूसराय में बदमाश बेखौफ हो गये हैं। बदमाशों ने शहर से काम कर घर लौट रहे एक किशोर को अगवा कर बगीचे में ले जाकर अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान बदमाशों ने घटना के समय का वीडियो बना लिया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। इस घटना के बाद पुलिस की संवेदनहीनता भी सामने आई जब किशोर न्याय के लिए दो थानों का चक्कर लगाया लेकिन पुलिस ने घटनास्थल पर आकर जांच करने की बात कह वापस लौटा दिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के पास कल रात की है।

अपहरण कर गैंगरेप
बताया जाता है कि मटिहानी थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर शहर में कपड़ा दुकान में काम करता था। काम कर कल रात 8:00 बजे वह साईकिल से अपने घर लौट रहा था तभी पान गाछी के पास आधा दर्जन से ज्यादा संख्या में बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और बगीचे में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान उसे कई बार जान से मारने की धमकी दी और गलत कार्य करते समय वीडियो बनाकर उसे धमकी दी है कि किसी को बताएगा तो वीडियो वायरल कर देंगे। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली भी लापरवाही भरी है।
किशोर से गैंगरेप
किशोर न्याय के लिए मटिहानी थाना और मुफस्सिल थाना का चक्कर लगाते हुए अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने भी पहले इलाज करने से मना कर दिया कि पुलिस का मामला है लेकिन पुलिस थाना से उसे लौटा दिया। मीडिया के आने के बाद सदर अस्पताल में फिलहाल पीड़ित का इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। लेकिन पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित के अनुसार मुफस्सिल थाना पुलिस ने सिर्फ नंबर ले लिया है और कहा कि जरूरत पड़ने पर बुला लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button