लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत केशोपुर पंचायत में बांटे गए ई रिक्शा,पैडल रिक्शा, डस्टबिन

सरकार हर पंचायत, हर गांव और गांव के हर वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से हर पंचायत के घर घर में डस्टबिन देकर स्वच्छता के लिए जागरूक कर रही है। हर वार्ड में प्रतिदिन कचड़ा उठाव का कर्मी आपके दरवाजे पर जायेगा और कचड़ा उठाकर लाएगा। ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत केशोपुर पंचायत का है जहां शुक्रवार को केशोपुर गांव में पंचायत के मुखिया रानी देवी की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशीकांत शर्मा ने कहा। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत हर गांव को स्वच्छ और सुंदर रखने के उद्देश्य से पंचायत के बड़ी संख्या में लोगों को कचड़ा संग्रहित करने के लिय डस्टबिन का वितरण किया गया ।वहीं पंचायत की मुखिया रानी देवी मुखिया प्रतिनिधि छोटू मिश्रा और उप मुखिया , सरपंच पंचायत सचिव रामेश्वर प्रसाद केसरी प्रखंड समन्वयक रविकांत मिश्रा ने गांवों में कचड़ा उठाव को लेकर कचड़ा उठाव ठेला को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में मौजूदा सभी महिला पुरुष ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी शशीकांत शर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही जीवन है । हम लोग प्रतिदिन अपने तथा अपने घरों के आसपास के लोगों को साफ सफाई से रहने को लेकर जागरूक करें तभी केशोपुर गांव स्वच्छ एवं सुंदर पंचायत होगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच पैदल रिकस्सा ,ई रिक्सा, डस्टबिन का वितरण किया गया । वहीं हर वार्ड में डोर-टू-डोर कचरा उठाव को लेकर ठेला को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुखिया प्रतिनिधि छोटू मिश्रा ने बताया कि पंचायत के सभी घरों में सुखा व गीला कचरा के लिये दो डस्टबिन लगाया जायेगा। मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक पंचायत के सभी वार्ड सदस्य पैक्स अध्यक्ष शंभू नाथ मिश्रा विकास मित्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




