बिहारवायरल

बक्‍सर में आदमी और नेवले की दोस्ती देखने दूर-दूर से आ रहे लोग

यूं तो नेवला सांप से अपनी दुश्मनी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार कहानी बिल्‍कुल उलट है। दरअसल, बक्‍सर जिले के चक्‍की प्रखंड के लक्ष्‍मण डेरा निवासी सूरज और नेवले की दोस्‍ती क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

नेवला एक ऐसा जीव है, जो आदमी की आहट पाकर ही भाग खड़ा होता है। यह एक ऐसा जीव है, जो मनुष्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। वहीं, सांप को अपना दुश्‍मन मानने के कारण यह मनुष्यों की रक्षा भी करता है।सूरज को खेत में मिला था नेवला
चक्की प्रखंड के लक्ष्मण डेरा गांव निवासी सूरज यादव ने एक नेवले को अपना साथी बना लिया है। इन दोनों का साथ ऐसा है कि एक-दूसरे के बिना कहीं नहीं जाते। इन दोनों की दोस्ती क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। लोग इन दोनों की दोस्ती को देखने के लिए दूरदराज इलाकों से उनके घर पहुंच रहे हैं। सूरज ने बताया कि वे इस नेवले को तब से पाल रहे हैं, जब वह गांव के बगल के खेत में मिला था। उस समय नेवला बेहद छोटा था। तब से 8 माह बीत चुके हैं।

नेवले को सूरज से इतना लगाव हो गया है कि वे जहां भी जाते हैं, वह साथ ही जाता है। सूरज के बगैर यह नेवला एक पल भी नहीं रहता है। रात में भी उनके साथ ही सोता है। सूरज ने बताया कि यह जीव है तो मांसाहारी, लेकिन हम इसे केवल दूध पिलाते हैं। उन्होंने बताया कि दिन के समय घर से बाहर जब भी निकलते हैं, तब यह उनके कंधे पर चढ़कर बैठ जाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button