बक्सर

चक्की कोईलवर मुख्य सड़क पर 7 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ 1 शराब कारोबारी गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर शराब तस्करों के विरुद्ध रामदास राय के डेरा ओपी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा था सघन वाहन जांच अभियान

बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना राम दास राय के डेरा ओपी पुलिस ने चक्की कोईलवर मुख्य सड़क पर 7 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ मोटरसाइकिल सवार एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया । जानकारी देते हुए रामदास राय के डेरा ओपी प्रभारी संजय विमल त्रिपाठी ने बताया कि एसपी मनीष कुमार के निर्देशानुसार शराब तस्करों के विरुद्ध सघन वाहन जांच अभियान चक्की कोईलवर सड़क पर चलाया जा रहा था । इसी बीच मोटरसाइकिल पर भारी-भरकम सम्मान बांधे हुए एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आ रहा था जिसे रोकने की कोशिश की गई तो तेज रफ्तार में भागने लगा । और उसे पुलिस गाड़ी से पीछा कर पकड़ लिया गया। जब जांच किया जाने लगा तो मोटरसाइकिल के पीछे 7 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसके बाद गिरफ्तार शराब कारोबारी को थाने पर लाया गया और शराब की गिनती की गई तो 336 पीस 8pm 180ml के फ्रूटी शराब बरामद किया गया । और हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जप्त करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई कर गुरुवार को शराब कारोबारी लक्ष्मण यादव पिता स्वर्गीय मदन यादव साकीन कंसपुर दियारा उत्तर प्रदेश निवासी को जेल भेज दिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button