बक्सर

श्याम सुंदर दास स्टेडियम चक्की के खेल मैदान में आज आयोजित होगा अंतरराज्य क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच

बक्सर जिले के चक्की प्रखंड अंतर्गत महर्षि श्यामसुंदर स्टेडियम लक्ष्मण डेरा गांव में दिनांक 22 जनवरी 2023 दिन रविवार को अंतर राज्य क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच खेल का आयोजन किया जाएगा । जानकारी देते हुए MSSD क्रिकेट क्लब चक्की के सदस्यों ने बताया कि बक्सर बिहार के भारत पाव बनाम उत्तर प्रदेश के शिवपुर दियारा के बीच क्रिकेट मैच का फाइनल व शानदार मुकाबला का आयोजन किया जाएगा । जिस कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक शंभूनाथ सिंह यादव के द्वारा फीता काटकर किया जाएगा । कार्यक्रम में बक्सर सदर विधायक संजय तिवारी राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विश्वनाथ राम डुमराव विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजीत कुमार कुशवाहा आरजेडी के जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह आरजेडी आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंगद सिंह यादव को भी सादर आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button