बक्सर

चक्की के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में UP की टीम ने बिहार के टीम को हराकर विजेता कप पर जमाया कब्जा

महर्षि श्यामसुंदर दास स्टेडियम चक्की में आयोजित हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच

बक्सर जिले के महर्षि श्याम सुंदर दास स्टेडियम चक्की लक्ष्मण डेरा गांव में रविवार को MSSD क्रिकेट क्लब चक्की के सौजन्य से अंतर राज्य क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभूनाथ सिंह यादव RJD जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । वही खेल मैदान में उत्तर प्रदेश शिवपुर बेयासी बनाम बिहार बक्सर जिले के भरत पांव गांव के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का रोमांचक प्रदर्शन किया गया । जहां 12 ओवर में भारत-पाव की टीम 82 रन बनाकर सिमट गई और 11 ओवर में यूपी शिवपुर दीयर की टीम ने 82 रन बनाकर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया। मौके पर हरेंद्र यादव राजपुर कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश यादव चक्की पैक्स अध्यक्ष राजाराम यादव चक्की मुखिया कुंज बिहारी यादव धनपत चौधरी भोला ओझा राजद नेता तुषार विजेता चक्की प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र राम धीरेंद्र यादव रामदेव यादव सरपंच टूना यादव डॉक्टर बाबूलाल सी आर पी एफ दशरथ यादव BDC चक्की सत्येंद्र आजाद युवा जिला अध्यक्ष राजद प्रिंसिपल मनोज एमएसडी स्कूल सुनील यादव BDC सतेंद्र यादव रवि भूषण कांग्रेस नेता सहित अन्य सम्मानित ग्रामीण जनता शामिल थे ।

सिमरी से सुंदर लाल की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button