ढकाईच गांव से चोरी की गई अष्टधातु की प्रतिमाओं को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किया बरामद 1 गिरफ्तार

बक्सर जिले के डुमराव अनुमंडल अंतर्गत कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के,बड़की ढकाइच गांव के राम जानकी मंदिर से चोरी की गई अष्टधातु की प्रतिमाओं को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसके साथ ही एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक देशी कट्टा तथा कोई केमिकल बरामद हुआ है, पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त की निशान देही तथा प्रतिमाओं पर फिंगरप्रिंट के आधार पर अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के फिराक में है। घटना की जानकारी देते हुए डुमरांव एसडीपीओ सह एएसपी श्री राज ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच किया जाने लगा। और वहां मिले सुरागों की जांच के साथ-साथ वैज्ञानिक अनुसंधान शुरु किया गया. इसके आधार पर मुजफ्फरपुर के टेंगराहा गांव के मीनापुर थाना अंतर्गत नया टोला निवासी राजमंगल महतो के पुत्र दिल कुमार को कोइलवर थाना क्षेत्र के उच्च मार्ग से गिरफ्तार किया गया है. दिल कुमार ने बताया कि उसने यह चोरी अपने साथियों के साथ मिलकर की थी. फिलहाल पुलिस ने चोरों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है. बक्सर पुलिस इस पर इस कार्रवाई से ग्रामीणों के बीच हर्ष व्याप्त है.




