बक्सर

सहियार नोनिया डेरा गांव में एक व्यक्ति के घर हुई आग लगी से घटना में लगभग ₹50हजार की संपत्ति जलकर नुकसान

बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र सहियार नोनिया डेरा गांव में शुक्रवार की रात्रि अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से एक परिवार के झोपड़ीनूमा मकान में आग लग गई। आग का लव और धूंआ देख आसपास के लोगों द्वारा चापाकल और समर सेबल के सहयोग से आग को बुझा दिया गया । बताया जाता है कि सहियर गांव निवासी अवधेश नोनिया के घर रोज दिन की तरह महिलाओं द्वारा खाना बना, खा कर परिवार के लिए सो गए । जिसके बाद चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगी और झोपड़ी के अंदर रखें चावल गेहूं आटा दाल वस्त्र समेत लगभग ₹50000 की संपत्ति जलकर नुकसान हो गया । अग्नि पीड़ित अवधेश नोनिया ने बताया कि जिस जगह पर खाना बन रहा था उसके बगल में एक झोपड़ी के अंदर भैंस भी बंधी हुई थी जो झुलस कर जख्मी हो गई। घटना की सूचना सहियार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज उपाध्याय के द्वारा अंचलाधिकारी रजत कुमार को दिए जाने के बाद घटना की जांच अंचल कर्मचारियों द्वारा की गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button