बक्सर

बक्सर जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर DM ने किया निरीक्षण

बक्सर जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2023 के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में केएनएस डिग्री कॉलेज इटाढ़ी, डीएवी पब्लिक स्कूल इटाढ़ी, जी डी मिश्रा इंस्टीट्यूट हायर स्टडी लालगंज, एमपी हाई स्कूल बक्सर एवं एमवी कॉलेज बक्सर का निरीक्षण किया गया। जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार प्रथम पाली में कुल छात्रों की संख्या 6617, उपस्थित छात्रों की संख्या 6498, अनुपस्थित छात्रों की संख्या 119 एवं निष्कासित छात्रों की संख्या शून्य हैं। द्वितीय पाली में कुल छात्रों की संख्या 13755 उपस्थित छात्रों की संख्या 13591 अनुपस्थित छात्रों की संख्या 164 एवं निष्कासित छात्रों की संख्या शून्य है। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचनानुसार बक्सर जिला के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button