बक्सर

सैनिक संघ की मासिक बैठक में UP व बिहार के पूर्व सैनिकों ने दर्ज कराई उपस्थिति

सैनिक संघ बक्सर की मासिक बैठक संघ के निर्देशक डॉक्टर मेजर पी के पाण्डेय की अध्यक्षता में की गई । जिसका मंच संचालन सचिव सूबेदार ललन मिश्रा ने की । बैठक में बक्सर जिला ही नही बल्कि उत्तर प्रदेश के गहमर और गाजीपुर जिले के पूर्व सैनिकों ने भी बढ़ चढ़कर अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराया । जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेन्द्र तिवारी द्वारा सैनिकों को मिलनेवाली हर सुविधाओं पर विशेष चर्चा की गई । संघ के सभी अधिकारीगण द्वारा अलग अलग अपना विचार दिया गया । बहुत से सैनिको ने संघ की सदस्यता ग्रहण की । वन रैंक वन पेन्सन 2 की विसंगतियों पर विशेष चर्चा की गई । सूबेदार आर के सिंह द्वारा नाती होने के उपलक्ष में सभी सैनिकों को नाश्ता कराया गया । और संघ की तरफ से डॉक्टर मेजर पी के पाण्डेय द्वारा सूबेदार आर के सिंह को पुरष्कार भेंट किया गया । तथा डॉक्टर साहब द्वारा सैनिक संघ बक्सर को 60 हजार रुपया प्रति वर्ष देने की घोषणा की गई । सभी सैनिकों ने डॉक्टर साहब को धन्यबाद दिए । पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय मुकेश कुमार सिन्हा साहब और वेलफेयर ऑफिसर माननीय मनोज साहब को सैनिको द्वारा काफी सराहना की । जिन्होंने बक्सर को करोणों रुपए देकर सैनिकों के दिल को जीता है । आज सैनिक संघ बक्सर की सराहनीय कार्य से देश के हर कोने में तरीफ हो रही है । रोहतास जिले की वीर नारी जिसे 22 साल से पेन्सन नही मिला है , बगेन का पूर्व कपिल मुनि सिंह जिसे 30 साल अर्थात 93 से पेन्सन बन्द है और राजपुर के हेठुआ ग्राम निवासी दोनों आंख से अंधा बच्चा कमलेश को बहुत ही शीघ्र पेन्सन और एरियर मिलने जा रहा है । अंत मे सभी से सुझाव और शिकायत पूछने के बाद संघ के गार्जियन कैप्टन बी एन पाण्डेय द्वारा मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी गई । मौके पर जिला उपाध्यक्ष विद्या सागर चौबे,
जिला उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर जे पी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, जिला महा सचिव राजबली सिंह, सचिव ललन मिश्रा, पेटी ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह, सूबेदार राम नाथ सिंह, सूबेदार मेजर आर बी ओझा, नायब सूबेदार फूल बदन सिंह, सूबेदार आर के सिंह, सुनील सिंह, उमा शंकर शर्मा, सीता राम साह, राजपुर प्रखण्ड अध्यक्ष चन्द्रजीत सिंह, कैप्टन श्री निवास सिंह, पेटी ऑफिसर संतोष कुमार पांडेय, वीर नारी कमलावती देवी, सुमित्रा देवी , प्रियंका देवी और सैकड़ो पूर्व सैनिक एवम वीर नारियां उपस्थित रहे। आशय की जानकारी सैनिक संघ बक्सर के जिला अध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने दी है ।

सुंदर लाल सिमरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button