जिला स्थापना व बिहार दिवस को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक

बक्सर जिले में जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा जिला स्थापना दिवस एवं बिहार दिवस के आयोजन से संबंधित समाहरणालय परिसर स्थित सभागार भवन में बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान बिहार दिवस के असवर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आए हुए शांति समिति के सदस्यों के द्वारा जिला जिलाधिकारी के समक्ष अपने बहुमूल्य विचारों को रखा गया। व्यंजन मेला, साक्षरता अभियान, औद्योगिक नवप्रवर्तन एवं अन्य उद्योग विभाग के तरफ से स्टॉल, कृषि विभाग के तरफ से विभिन्न स्टालों, पराली न जलाने के संबंध में जन जागरूकता, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, नियोजन मेला से संबंधित स्टालों के लगाने पर चर्चा की गई ।और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ब्लड डोनेशन कैम्प के आयोजन का निर्णय लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को बिहार दिवस मनाने के संबंध में विभिन्न आयोजनों के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रम के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।




