सिमरी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का किया गया आयोजन
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का मुखिया प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत सिमरी रामोपट्टी गांव में रविवार को समाज सेवी राम सागर राम , संयोजक नितेश कुमार के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिस कार्यक्रम का उद्घाटन सिमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे सरपंच प्रतिनिधि लल्लन प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । इस दौरान अपैक्स हॉस्पिटल पटना के बैनर तले डॉक्टर समीम अंसारी डॉ0 रवि सिंह ,डॉ मुकेश कुमार ,डॉ0 विकास, डॉ राजन ,
के द्वारा लगभग 300 विभिन्न प्रकार के रोग से पीड़ित रोगियों का जांच कर निशुल्क दवा वितरण किया गया । कार्यक्रम में समाज सेवी डम डम राय पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार साहू सेवी दया शंकर राय ,अशोक राय कृष्णा पांडे उप सरपंच प्रतिनिधि मनोज शर्मा ठेकेदार सह पंच क्रांति यादव मुकेश राय समाज सेवी चंदन कुमार गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।




