लेवाड़ गांव में चोरी भी की और 1 वृद्ध व्यक्ति को सुलाया मौत का नींद
लेवाड़ गांव हुआ पुलिस छावनी में तब्दील,, घटना स्थल पर पहुंची तीन थाने की पुलिस टीम

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव का है । जहा घर के दालान में सोए हुए एक 88 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की हत्या कर दिए जाने की घटना सामने आया है . जानकारी देते हुए मृतक चंद्रमा यादव के पोता अनिकेत कुमार यादव ने बताया की हम लोग रोज दिन की तरह खाना खाकर रात में घर के अंदर से दरवाजा बंद कर सोए हुए थे . जब अचानक समय के लगभग 4:00 बजे सुबह जगे तो दरवाजा खोला लेकिन दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था . जिसे तोड़कर मैं दलान में प्रवेश किया तो देखा कि मेरे बाबा चंद्रमा यादव उम्र लगभग 88 वर्ष के सर के नीचे ब्लड गिरा हुआ है . जब चिल्लाया तो पड़ोस के लोग पहुंचे और दरवाजा खुला . देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है . देखा गया की घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था शेष घरों का ताला तोड़कर जेवरात आवश्यक कागजात सहित अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया है । और वह मृत अवस्था में पाए गए जिसकी सूचना कृष्णाब्रह्म थाना को दी गई और घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी कृष्णाब्रह्म थाना प्रभारी संतोष कुमार नया भोजपुर ओपी प्रभारी सुबोध कुमार चक्की ओपी भरिया प्रभारी संजय कुमार सिंह सदल बल पुलिस जवान के साथ कैंप कर दिया गया । घटना को लेकर एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी से संपर्क का स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया घटना की जांच हेतु अनुसंधान जारी है ।




