Uncategorizedबक्सर
31वर्षीय पड़ोसी चाचा ने ही की थी अपने 5 वर्षीय मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म

ताजा समाचार सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां दरिंदगी की हद हो गई ।
डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 31 वर्षीय एक चाचा ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची भतीजी । को चॉकलेट देने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. बच्ची के बेहोश होने के बाद वह उसे छोड़कर गांव में ही घूम रहा था. घंटों बाद जब बच्ची को होश आई तो वह अपने घर पहुँची, जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए.गांव के दबंगो के डर से पीड़ित परिवार न तो थाने जा रहा था और न ही अस्पताल गांव में. एक झोलाछाप डाक्टर से उसका इलाज कराया जा रहा था. विश्वशनीय सूत्र बताते है । की विगत दो दिन पूर्व की रात की घटना है । घटना को दबाने को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी ।
मीडिया कर्मियो को जब इस बात की भनक लगी तो घटना की सूचना डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी को दी, जिसके बाद एक्शन में आए एसडीपीओ ने अपनी निगरानी में उस गांव से मासूम बच्ची अन्य को पुलिस सुरक्षा में लिया गया . जिसके बाद सिमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. विशेष उपचार हेतु बक्सर भेजा गया ., स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अभी गांव में ही छुपा हुआ है.
एसपी : मनीष कुमार ने कहा _
एक छह- साल के मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने का मामला आया है. पुलिस की टीम गांव में पहुँची है ।
एसडीपीओ ने कहा
पुलिस टीम की सुरक्षा में उसे बच्ची को अस्पताल भेजा गया है साथ ही उस आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष टीम का गठन कर लिया गया है । पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपी अपने घर से फरार है. जब तक उसकी गिरफ्तारी नही हो जाती है. पुलिस चैन की सांस नही लेगी.
आफाक अंसारी,
एसडीपीओ, डुमरांव




