बक्सर
240 पीस शराब व 1 मोटरसाइकिल बरामद शराब कारोबारी फरार
केशोपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के समीप सड़क पर पुलिस ने बरामद किया गया शराब व मोटरसाइकिल

बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना तिलक राय के हाता ओपी पुलिस ने केशोपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सिमरी खैरा पट्टी को जाने वाली सड़क पर 240 पीस 8pm 180 ml के फ्रूटी अंग्रेजी शराब और एक हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद किया है । जानकारी देते हुए तिलक राय के हाता ओपी प्रभारी लालबाबू सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर केशोपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सिमरी खैरापट्टी गांव को जाने वाली सड़क पर रात्रि में पुलिस जवानों के साथ पहुंचे। जहां पुलिस गाड़ी की लाइट को देख अचानक शराब कारोबारी मोटरसाइकिल और शराब सड़क पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकलने में कामयाब हो गया । जबकि उसे झाड़ी में छुपे होने की शंका पर खोजबीन किया गया जब वह नहीं मिला तो शराब और मोटरसाइकिल को जप्त कर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की गई है




