बक्सर

केंद्र में बनेगी बसपा की सरकार तो होगा बाबा साहेब के सपनों का सकार : बसपा नेता अनिल कुमार

सिमरी बाजार में आयोजित हुई बहुजन समाज पार्टी की बैठक

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत सिमरी बाजार का है जहां सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चट्टानी एकता कायम करने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया .जिस बैठक की अध्यक्षता सुनील कुमार उर्फ छोटक पांडे ने की और मंच संचालन भोलू पांडे ने की । बैठक में पहुंचे मुख्य अतिथि  बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने उपस्थित सैकड़ो लोगों के मौजूदगी में संबोधन करते हुए कहा की केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही आरक्षण समाप्त करने का पुरजोर कोशिश किया गया । सरकारी नौकरियां प्राइवेट होती जा रही है पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे . यदि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान ना होता तो आप अपने अधिकारों से वंचित हो जाते . यदि बाबा साहब के सपनों का सरकार चाहते हैं तो केंद्र में बसपा का सरकार बनाना होगा उन्होंने भाजपा , कांग्रेस और महागठबंधन के नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की आप लोगों ने कभी भाजपा के सांसद और मंत्री को नहीं देखा होगा . और ना ही कांग्रेश और लालटेन वाले को यही एक विडंबना है , मतलब निकल गया तो पहचानते नही . देश हित में विकास चाहिए तो आने वाले समय में बहन मायावती जी को केंद्र की कुर्सी पर बैठने का मौका दीजिए . तभी दलित शोषित वंचितों पिछड़ों के साथ साथ आप लोगों के घर गांव और पंचायतों में विकास संभव है . मौके पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जावेद, कमलेश चौधरी , अशोक गुप्ता , फुलेश्वर राम , उमाशंकर पासवान, रामसनेही पासवान,   सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

रिपोर्टर ; सुंदर लाल सिमरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button