सावधान : बिना हेलमेट के सड़क पर पकड़े गए तो कटेगा चालान

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के इलाके की है जहां क्षेत्र के सभी चौक चौराहा पर पुलिस इन दोनों कड़ी नजर रख रही है . जानकारी देते हुए सिमरी थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया की पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार के नियम कानून के अनुसार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है . इस दौरान वाहन जांच अभियान में चार चक्का वाहनों में सवार वाहन चालक का सीट बेल्ट और मोटरसाइकिल चालकों के हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस अन्य कागजात . डिक्की झोला कमर का जांच किया जा रहा हैं . खासकर वी आई पी लग्जरी वाहनों , पुलिस प्रेस या अन्य विभाग के नाम से लगे नेम प्लेट वाली गाड़ियों पर विशेस
नजर है . इस नियम कानून के विरुद्ध पकड़े जाने पर जुर्माना के तौर पर चलान कटा जायेगा , अन्यथा शराब , या तस्करी के साथ नशे की हालत में पकड़े जाने के बाद नियमानुसार वाहन को जप्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी .




