काजीपुर गांव से 51 पीस देसी मसालेदार और 22 लीटर महुआ का शराब बरामद कारोबारी फरार
गुप्त सूचना के आधार पर सिमरी थाना पुलिस ने किया बरामद पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा शराब कारोबारी

ताजा समाचार – बक्सर जिले के सिमरी थाना पुलिस ने काजीपुर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर 51 पीस देसी मसालेदार और 22 लीटर महुआ का शराब बरामद किया है . जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया की पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार सुंदरपुर मोड़ सड़क पर शराब कारोबारीयों के विरुद्ध सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था . इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि काजीपुर गांव में एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहा है जिसको आधार मानकर पुलिस जवानों के साथ पहुंचे . शराब कारोबारी दूर से ही पुलिस गाड़ी को देखकर शराब फेका और भाग निकलने में कामयाब हो गया . बरामद शराब की गिनती कर गई की गई तो 51 पीस देसी मसालेदार उत्तर प्रदेश निर्मित और 22 लीटर महुआ के चूलाई शराब जप्त किया गया . और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए फरार शराब कारोबारी की तलाश की जा रही है ।




