इटाढ़ी गुमटी रेलवे क्रॉसिंग पर भारी मात्रा में शराब के साथ कार सवार शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सादे कपड़ों में कार को पकड़ने की फिराक में थी पुलिस मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी गोरख राम

ताजा समाचार बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास की है जहां मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल से बक्सर सेंडी गेट से कार का पीछा किया . इसके बाद कार में सवार शराब कारोबारी ने कार को लेकर नई बाजार होते हुए इटाढ़ी गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के पास जैसे ही पहुंचा की पुलिस ने उसे धर दबोचा . और जांच किया जाने लगा तो कार खाली दिखाई पड़ी . मुफशिल थाना इटाढ़ी गुमटी पर तैनात मनोरंजन राय मुफस्सिल थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने सदर डीएसपी गोरख राम को सूचना दी . मौके पर पहुंचे डीएसपी के आदेश पर कार के अंदर बने तहखाना और बैक लाइट के शीशे खोले गए तो उसके अंदर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया . और शराब कारोबारी राकेश कुमार पिता विंध्याचल सिंह साकिन नादान निवासी पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने के फिराक में था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया . जानकारी देते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया की जप्त शराब की गिनती की गई तो 624 पीस टेट्रा पैक शराब और कार को जप्त कर कानूनी कार्रवाई की गई है ।




