बक्सर
अपाचे मोटरसाइकिल पर लदे 4 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ 1 शराब कारोबारी गिरफ्तार
रामदास राय के डेरा ओपी पुलिस ने प्राणपुर तीन मोहनी सड़क पर किया था गिरफ्तार

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना रामदास राय के डेरा ओपी थाना अंतर्गत प्राणपुर तीन मोहनी सड़क पर पुलिस ने अपाचे मोटरसाइकिल पर लदी 4 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ 1 कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है . जानकारी देते हुए रामदास राय के डेरा ओपी प्रभारी नमो नारायण नारायण ने बताया की गस्ती के दौरान उत्तर प्रदेश की दिशा से बिहार में शराब लेकर प्रवेश कर रहे . डुमरांव टेक्सटाइल कॉलोनी के विकास यादव को अपाचे मोटरसाइकिल पर लदे चार कार्टून 8pm 180 ml के फ्रूटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है . उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी के अपाचे मोटरसाइकिल और शराब जप्त करते हुए जप्त करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है और मेडिकल जांच के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है ।




